{"_id":"666348c740a32b039c0039c4","slug":"jeep-of-passengers-going-for-adi-kailash-darshan-fell-into-the-drain-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-114149-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों की जीप नाले में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों की जीप नाले में गिरी
Fri, 07 Jun 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
नाले में दुर्घटनाग्रस्त आदि कैलाश यात्रियों का वाहन। स्रोत: आईटीबीपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार कुटी के समीप अनियंत्रित होकर येकांग नाले में गिर गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। एक घायल यात्री का सातवीं वाहिनी आईटीबीपी के कुटी पोस्ट में प्राथमिक इलाज किया गया। सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है।
सातवीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी परमिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे आदि कैलाश जाते समय ग्राम कुटी के पास येकांग में कार संख्या एचआर 13 डी 8800 अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में अशोक नगर, झज्जर हरियाणा निवासी अनिल कुमार, अनीश कुमार अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल, अंजू गुप्ता मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गुंजी पोस्ट के डीसी शेर सिंह सीपाल के निर्देश पर कुटी पोस्ट कमांडर इंस्पेक्टर राम प्रताप और अपने छह जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। एक घायल यात्री को तत्काल कुटी स्थित आईटीबीपी के कैंप में ले जाकर उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद वाहन को निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई। धारचूला-आदि कैलाश यात्रा मार्ग में पिछले बीस दिनों के भीतर यह चौथी दुर्घटना है।
कुटी निवासी कुंवर सिंह कुटियाल और नगेंद्र कुटियाल ने प्रशासन और बीआरओ से येकांग नाले में साइन बोर्ड के साथ ही पुलिया में लोहे की रेलिंग लगाए जाने की मांग की है।