{"_id":"642f0bbb7b51ea0131045906","slug":"jeep-hit-woman-death-pithoragarh-news-c-8-1-104924-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बैतड़ी में जीप की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बैतड़ी में जीप की चपेट में आने से महिला की मौत
Thu, 06 Apr 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में एक महिला की जीप की चपेट में आने से मौत हो गई। बैतड़ी जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक योगेश खत्री ने बताया कि जिले के दिलाशैनी ग्रामीण नगर पालिका-तीन के धौकुचे निवासी 75 वर्षीय गौरा नाथ की जीप की चपेट में आने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि गौरा नाथ बृहस्पतिवार को चार बजे गोकुलेश्वर-गन्ना से ढोनकुचे की ओर जा रही थी। तभी जीप ने गौरा को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जीप चालक दिलाशैनी ग्रामीण नगर पालिका एक निवासी रोशन राणा को हिरासत में लिया है। संवाद
दीदी के घर आई बहन का शव फंदे से लटका मिला
पिथौरागढ़। नगर के पांडेगांव में दीदी के घर आई 21 वर्षीय युवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस के अनुसार बीए में पढ़ने वाली धारचूला के रमतोली गांव निवासी एक युवती नगर के पांडेगांव क्षेत्र में अपनी दीदी के घर परीक्षा देने के लिए आई थी। बृहस्पतिवार को उसकी दीदी बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर गई थी। जब वह घर लौटी तो उसने बहन को पंखे से झूलता हुआ देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। संवाद