फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   JE hit contractor and BJP worker on phone for asking for payment in didihat pithoragarh

Pithoragarh: जेई ने भुगतान मांगने पर ठेकेदार और भाजपा कार्यकर्ता पर दे मारा फोन, वीडियो वायरल

Fri, 21 Mar 2025 05:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 21 Mar 2025 05:04 PM IST
सार

डीडीहाट में एक साल से भुगतान मांग रहे ठेकेदार और भाजपा कार्यकर्ता पर कृषि विभाग के जेई का मोबाइल फोन से हमला करने का कथित वीडियो इस समय सुर्खियों में है। इस मामले से ठेकेदारों में आक्रोश है।

विज्ञापन
JE hit contractor and BJP worker on phone for asking for payment in didihat pithoragarh
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में एक साल से भुगतान मांग रहे ठेकेदार और भाजपा कार्यकर्ता पर कृषि विभाग के जेई का मोबाइल फोन से हमला करने का कथित वीडियो इस समय सुर्खियों में है। आरोप है कि नाचनी का ठेकेदार भुगतान की मांग पर जेई के कार्यालय के चक्कर काट रहा है। भुगतान न होने का कारण पूछा तो आवेश में आकर जेई ने उस पर अपना मोबाइल फोन दे मारा। इस मामले से ठेकेदारों में आक्रोश है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर डीडीहाट में कृषि विभाग के जेई का नाचनी के एक ठेकेदार, भाजपा कार्यकारिणी के ब्लॉक पदाधिकारी पर मोबाइल फोन फेंकने का कथित वीडियो खूब वॉयरल हो रहा है। आरोप है कि ठेकेदार भरत चुफाल को कृषि विभाग के जेई दीपक धानिक ने एक साल से चेकडैम निर्माण सहित अन्य कार्याें का भुगतान नहीं किया है। ठेकेदार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने सभी काम पूरे कर लिए हैं और जेई अब तक एक दिन भी साइट पर नहीं आए। बृहस्पतिवार को भी वह भुगतान की मांग पर जेई के कार्यालय पहुंचा। दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ। इसी बीच जेई ने आवेश में आकर उस पर अपना फोन दे मारा। कृषि विभाग मामले की जांच की बात कर रहा है। अमर उजाला ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

धारचूला में जेई के खिलाफ प्रदर्शन
मामले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महेंद्र बुदियाल के नेतृत्व में कृषि विभाग के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने कहा कि भुगतान की मांग पर जेई ने फोन दे मारा जो निंदनीय है। ऐसे निरंकुश कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एसडीएम मनजीत सिंह के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। वहां पर हरीश धामी, राकेश चंद, भवान शाही, भूपाल बहादुर, जगत गंडी आदि शामिल रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

पक्ष-काम पूरा करने के एक साल बाद भी भुगतान नहीं किया गया। भुगतान की मांग पर जेई के कार्यालय में पहुंचा तो उन्होंने आवेश में आकर मुझ पर फोन दे मारा। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। -भरत चुफाल, ठेकेदार, नाचनी।

विपक्ष-मुझ पर लगे सभी आरोप गलत हैं। संबंधित ठेकेदार बगैर बांड के काम करता है। राजनीतिक पहुंच का रौब दिखाकर भुगतान का दबाव बनाता है। संबंधित के लीगल कामों के भुगतान की कार्यवाही जारी है। बजट मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। -दीपक धानिक, जेई, कृषि विभाग, डीडीहाट।

भूमि संरक्षण अधिकारी से पूरे मामले को लेकर आख्या मांगी गई है। मामले की जांच होगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -अमरेंद्र चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed