{"_id":"64d3cd0f4b70eacf85063458","slug":"jcb-driver-dies-after-being-hit-by-boulder-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-3016-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बोल्डर की चपेट में आने से जेसीबी चालक की मौत
Wed, 09 Aug 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के धापा-मिलम मार्ग पर बोल्डर गिरने के बाद खड़ी जेसीबी। स्रोत: ग्रामीण
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के गांवों को जोड़ने वाली धापा-मिलम सड़क खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बीआरओ के जेसीबी चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुनस्यारी लाया गया है।
धापा-मिलम मोटर मार्ग चार-पांच दिनों से मलबा और बोल्डर गिरने से बंद था। बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे बीआरओ के जेसीबी चालक थंपी पीवी (57) पुत्र वासुदेवन के. निवासी ग्राम चेट्टीकुलगड़ा जिला अल्लपी (केरल) यहां सिनरगाड़ में सड़क खोलने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच पहाड़ से अचानक बोल्डर जेसीबी पर गिरने से थंपी पीवी उसकी चपेट में आ गए।
बीआरओ की एंबुलेंस से चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाया गया जहां डाॅ. कृष्णा सिंह फर्स्वाण ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सिर में गंभीर चोट और गर्दन की हड्डी टूटने से मौत होने की आशंका है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस दौरान एसडीएम नवाजिश खलीक, थानाध्यक्ष अजय कुमार, नायब तहसीलदार भुवन लाल वर्मा, बीआरओ कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
17 घंटे बाद खुली थल-मुनस्यारी सड़क
नाचनी। भारी बारिश के चलते थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया के नया बस्ती में मंगलवार शाम सात बजे मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गई। इसके चलते 36 से अधिक वाहन सड़क के दोनों तरफ फंस गए। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे 17 घंटे बाद सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोला गया। मुनस्यारी के लिए जा रहे भाजपा नेता शमशेर सिंह सत्याल ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता सरफराज आलम से इस डेंजर जोन में पोकलेन मशीन और ब्रेकर रखने को कहा। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता देवेंद्र खाती ने बताया कि सोमवार से बंद होकरा और सैंणराथी सड़क को भी यातायात के लिए खोल दिया गया है। संवाद