{"_id":"5a33ff9c4f1c1bbd208b6d28","slug":"jammed-three-times-on-the-perennial-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क पर तीन बार जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क पर तीन बार जाम लगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान मटेला में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट से गुरना के बीच चल रहे बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान शुक्रवार को तीन बार मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। सड़क की चौड़ाई के लिए पहाड़ की लगातार खुदाई की जा रही है। इस कारण मलबा एनएच पर गिरता जा रहा है। शुक्रवार को भी घाट, मीना बाजार, मटेला बैंड और शहीद द्वार के पास मलबा गिरा। सुबह नौ बजे से मलबा गिरने का क्रम शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक यह समस्या बनी रही। करीब दो घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से यात्रियों और वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इधर, रोज एनएच पर जाम लगने की घटना को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस की इंटेलीजेंस ब्यूरो ने भी सूचनाएं एकत्र करना शुरू कर दिया है। सीमांत की एकमात्र लाइफलाइन पर इस तरह की दिक्कतों से सभी परेशान हैं। अभी कई दिनों तक इस सड़क पर यह समस्या बनी रहने वाली है। बताया गया है कि रोज लगने वाले जाम की सूचनाएं सरकार ने भी मंगानी शुरू कर दी हैं। आम लोगों का कहना है कि यदि सड़क चौड़ीकरण के काम को थोड़ा सावधानी से किया जाता तो शायद यह समस्या नहीं आती।
विज्ञापन
मलबा गिराने के लिए एक समय तय किया जाए और उस अवधि में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पहले से ही सूचना प्रसारित की जाए। ऐसा करने से यात्रियों और वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं होगी। जिन स्थानों पर मलबा गिराने से सड़क बंद हो रही है, वहां दूर-दूर तक चाय पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं है। पंचेश्वर घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह सामंत ने कहा कि इस मामले में फिर से अधिकारियों से बात की जाएगी और नियम के अनुसार सड़क का निर्माण करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन