फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   jam on the way

धारचूला-तवाघाट मार्ग पर लगाया जाम

Wed, 23 Sep 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
jam on the way

 एनएचपीसी के संविदा मजदूरों और प्रबंधन के बीच टकराव बढ़ गया है। संविदा मजदूर संगठन 15 सितंबर को दोबाट के पास हुई वाहन दुर्घटना में मरे संविदा मजदूर दान सिंह के परिजनों को दस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन एनएचपीसी की धौलीगंगा परियोजना के प्रबंधकों ने इस मांग को हल करने में असमर्थता जता दी है। बुधवार को भारी संख्या में मजदूर महाप्रबंधक वीके सिंह को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे, लेकिन महाप्रबंधक वीके सिंह ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। आक्रोशित मजदूरों ने कुछ देर तक धारचूला-तवाघाट मार्ग पर तपोवन के पास जाम लगाया। बाद में सभी मजदूर एनएचपीसी के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


मजदूरों का कहना है कि प्रबंधकों ने मुआवजे की मांग उठाने पर संगठन के अध्यक्ष उदय सिंह को काम से हटा दिया। अब भी मांग नहीं मानी जा रही है। प्रबंधकों ने मुआवजे का एनएचपीसी से भुगतान करने में असमर्थता जताते हुए कहा कि कुछ राशि चंदे के रूप में दी जा सकती है। संविदा मजदूरों ने कहा है कि चार अक्तूबर तक मृतक के परिजनों को मुआवजे का भुगतान नहीं होता तो पांच अक्तूबर से बेमियादी हड़ताल शुरू हो जाएगी। फिलहाल मामला नहीं सुलझ पाया है। संविदा मजदूर संगठन का कहना है कि एनएचपीसी के अधिकारी लगातार उत्पीड़न का रास्ता अपना रहे हैं। स्थानीय लोगों को सिर्फ संविदा पर काम में रखा जाता है। इस मौके पर संविदा कर्मचारी संगठन के उपाध्यक्ष अनूप सिंह, महासचिव विनोद कुमार, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मण होरा, कविराज सिंह, आशा देवी, कृष्णा देवी, सुनीता देवी, विमला देवी, हीरा देवी, शांति देवी, जयंती देवी समेत तमाम मजदूर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed