फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jai Baba Malaynath of Didihat

मलयनाथ बाबा को रक्षक के रूप में पूजा जाता है

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jai Baba Malaynath of Didihat
सिराकोट मंदिर। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर की पहाड़ियों में समुद्र तल से 7500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिराकोट मंदिर के मलयनाथ बाबा को रक्षक के रूप में पूजा जाता है। पहले भारतीय सेना भी इस मंदिर में पूजा, अर्चना करती थी लेकिन अब सेना में भर्ती होने से पहले और बाद में सैनिक परिवार इस मंदिर में जरूर आते हैं।
विज्ञापन

सिराकोट मंदिर मूल रूप से स्वयं प्रकट शिवलिंग स्वरूप में विराजमान है। डीडीहाट के पास के सामने ही ऊंची चोटी पर सिराकोट स्थित है। सिराकोट के नाम से पूर्व में इस तहसील को सिरा पट्टी के नाम से भी जाना जाता था। शिव के मंदिर के रूप में सिराकोट में पूरे वर्षभर श्रद्धालु पूजा के लिए आते हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों संख्या आते हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रवि डसीला ने बताया कि इस मंदिर को अपार शक्ति का केंद्र भी माना जाता है। लोग बाहर से भी हर वर्ष पूजा, अर्चना करने सपरिवार यहां आते हैं। वह बताते हैं कि द्वितीय विश्व युद्ध के मैदान जब यहां के सैनिक जलपोत से कहीं जा रहे थे, तो अचानक उनका जहाज डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब जहाज के कैप्टन ने जवानों से कहा कि इस मुसीबत से भगवान ही बचा सकते हैं। आप सब लोग अपने ईष्ट देव को याद कर लो। कहते हैं कि तब डीडीहाट क्षेत्र के कई सैनिकों ने मलयनाथ बाबा का नाम और सिराकोट मंदिर का जयघोष किया। तभी उनका जहाज डूबने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed