फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jagat Singh Dashauni, who saved the lives of 21 roadways passengers, honored

Pithoragarh News: रोडवेज के 21 यात्रियों की जान बचाने वाले जगत सिंह दशौनी सम्मानित

Wed, 08 Nov 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Jagat Singh Dashauni, who saved the lives of 21 roadways passengers, honored
तल्ला भैसकोट निवासी जगत दसौनी को पुरस्कार देकर सम्मानित करते लोग। स्वयं
नाचनी (पिथौरागढ़)। जिले के तल्ला भैसकोट निवासी जगत दसौनी को रोडवेज बस में सवार 21 लोगों की जान बचाने के लिए भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के कांसटेसी हाॅल में राज माता विजया राजे सिंधिया फाउंडेशन की ओर से जगत दसौनी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरसिम्हा राव, पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी ने उन्हें सम्मान दिया। फाउंडेशन के निदेशक महामंडलेश्वर योगी हिमेश सोनी पद्मा दीक्षित भी मौजूद रहे। फाउंडेशन हर वर्ष देश भर में 41 लोगों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मानित करता है।

दसौनी को यह सम्मान 17 मार्च 2007 को मुनस्यारी से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस के ड्राइवर की तबीयत अचानक खराब होने पर उनकी ओर से सूझबूझ दिखाते हुए स्टेयरिंग को घुमाकर बस को पहाड़ी से टकराकर रोकने के लिए दिया गया। बस में 21 यात्री सवार थे। इससे पूर्व में भी उत्तराखंड परिवहन विभाग, विभिन्न ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों, गाडवे फिलिप्स अवार्ड आदि कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान मिलने से तल्ला जोहार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed