फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jagadari, women of Alagrada demonstrated

बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जगतड़ी, अलगड़ा की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Jagadari, women of Alagrada demonstrated
बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जगतड़ी, अलगड़ा की महिलाओं ने बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वो लंबे समय से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं बावजूद इसके व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को आक्रोशित महिलाएं पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में जगतड़ी अलगड़ा में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार की बदहाली के कारण सीमांत की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बदहाल होती जा रही है। अस्पतालों में संसाधनों की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है। कहा सुविधाएं नहीं मिलने के कारण लोगों को हल्द्वानी व अन्य शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि सरकार से इन धरना-प्रदर्शनों का तुरंत संज्ञान नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर ममता, विशना, गोविंदी, कलावती, सपना, शीला, सपना देवी, अंजली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed