फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITI building, demanding performance

आईटीआई भवन निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन 

Mon, 10 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़) Updated Mon, 10 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
ITI building, demanding performance
आईटीआई भवन निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कौली में आईटीआई भवन निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश पुनेठा के नेतृत्व में थल में एकत्र हुए कौली ग्रामीणों ने आईटीआई के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


गिरीश का कहना था कि आईटीआई खोलने के लिए कौली के ग्रामीणों ने एक महीने पहले अपनी 25 नाली कृषि भूमि आईटीआई के नाम कर दी थी। मगर विभाग को भूमि देने के बाद भी आईटीआई भवन का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि आईटीआई को भूमि देना का असल मकसद क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी ज्ञान देकर रोजगार उपलब्ध कराना था। जिससे क्षेत्र से युवाओं के पलायन पर रोक लग सके। मगर भूमि देने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू न किया जाना क्षेत्र की अनदेखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू नहीं करता है तो आईटीआई के अधिकारियों के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दरपान सिंह, खड़क चंद, पुष्कर सिंह, शिवचंद, राजू पाठक, कैलाश चंद, हरीश चंद, भूप्पी कार्की, कपिल कार्की समेत तमाम लोग शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed