फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP of a river rafting expedition starts

आईटीबीपी का रिवर राफ्टिंग अभियान शुरू

Tue, 21 Mar 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 21 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
ITBP of a river rafting expedition starts
धारचूला में आईटीबीपी के राफ्टिंग अभियान दल को हरी झंडी दिखाते आईजी - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी सीमांत मुख्यालय आईटीबीपी द्वारा आयोजित रिवर राफ्टिंग अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है। आईटीबीपी के जवान धारचूला से टनकपुर तक महाकाली में कुल 165 किलोमीटर राफ्टिंग करेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे और लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन


आईटीबीपी के महानिरीक्षक पुनीत रस्तोगी ने अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईजी रस्तोगी ने कहा कि चीन से लगी सभी भारतीय सीमाओं पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान दिन रात देश के सुरक्षा में तत्पर हैं। कठिन परिस्थिति के बावजूद जवान हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राफ्टिंग अभियान का भी सीमावर्ती क्षेत्रों में सकारात्मक संदेश पहुंचेगा। अतिथियों को स्वागत करते हुए आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के कमांडेंट और टीम लीडर आनंद सिंह यर्सो ने बताया कि दल में सहायक लीडर यूनुस खान सहित 35 सदस्य हैं। अभियान दल गोठी, जौलजीबी, झूलाघाट, चूका, पंचेश्वर होते हुए बूम टनकपुर पहुंचेगा और 30 मार्च को टनकपुर में अभियान का समापन होगा। उन्होंने कहा कि दस दिनी राफ्टिंग अभियान के दौरान इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान आदि पर आधारित कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक देवेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, डीडीहाट के कमांडेंट महेंद्र प्रताप, 40वीं वाहिनी के कमांडेंट एके टम्टा, कुमाऊं स्काउट्स के कमान अधिकारी कर्नल ललित मोहन मिश्रा, सीमा सड़क संगठन के कमान अधिकारी मेजर मनीष नारायण, राजवंती यर्सो, डा. वरुण कुमार, कैलाश रावत, क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, रं कम्युनिटी स्कूल के प्रधानाचार्य दौलत फकलियाल, पुलिस गिरधर बुड़ाथोकी आदि उपस्थित थे। अभियान दल के सदस्य यहां से गोठी के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed