फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: ITBP jawan's health deteriorates, 108 personnel opened the road for ambulanace

पिथौरागढ़: भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी के जवान की तबीयत बिगड़ी, 108 कर्मियों ने खुद सड़क खोलकर पहुंचाया अस्पताल

Thu, 23 Jul 2020 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2020 11:48 PM IST
सार

  • मिलम में तैनात थे आईटीबीपी जवान प्रमोद गोस्वामी
  • सड़क बंद होने से जवान को मुनस्यारी से पिथौरागढ़ अस्पताल में पहुंचाने में हुई दिक्कत 

विज्ञापन
Uttarakhand: ITBP jawan's health deteriorates, 108 personnel opened the road for ambulanace
मुनस्यारी से आईटीबीपी के बीमार जवानों को 108से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर मिलम में तैनात आईटीबीपी के एक जवान की तबियत बिगड़ गई, जिसे मुनस्यारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। 108 कर्मी रात करीब 12 बजे जवान को मुनस्यारी से पिथौरागढ़ की ओर से ला रहे थे।

विज्ञापन


भारी बारिश के कारण जगह- जगह बंद थल मुनस्यारी सड़क के बंद होने से कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 108 कर्मियों ने खुद सड़क खोलकर आईटीबीपी के जवान को अस्पताल पहुंचाया। यहां जवान का उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन



मिलम में तैनात आईटीबीपी के जवान प्रमोद गोस्वामी कि अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें आइटीबीपी जवान मुनस्यारी ले आए थे। रात करीब 12 बजे 108 कर्मी यहां से जिला अस्पताल की ओर लेकर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

थल- मुनस्यारी के बीच कई जगह पत्थर और नाला आने के कारण रोड कई स्थानों पर बंद हो गई थी। कर्मियों ने रोड पर गिरे पत्थरों को खुद हटाकर रास्ता बनाकर जवान को हरड़िया तक ले आए।

हरड़िया नाले के पास सड़क के बंद होने के कारण थल से दूसरी एंबुलेंस रवाना किया। हरड़िया के पास लगातार गिर रहे मलबे और बोल्डरों के बीच आईटीबीपी के जवान को 108 कर्मियों ने एक अन्य एंबुलेंस में शिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed