फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP jawan dies in road accident, two injured

सड़क हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, दो घायल

Sat, 03 Nov 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Sat, 03 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawan dies in road accident, two injured
राकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की एक बस बेड़ीनाग-थल मार्ग से सौ मीटर नीचे पैदल मार्ग पर गिर गई। दुर्घटना में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो जवान घायल हो गए। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में तीन ही जवान सवार थे।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की सातवीं वाहिनी मिर्थी की बस (सीएचओ 1जीए- 4218) शनिवार को काठगोदाम से मिर्थी (डीडीहाट) जा रही थी। बेड़ीनाग-थल के बीच में बरड़ बैंड के पास बस सड़क किनारे लगे क्रश बैरियर को तोड़ते हुए लगभग 100 मीटर नीचे पैदल मार्ग पर गिर गई। दुर्घटना में जवान राकेश कुमार (36) पुत्र अक्षर सिंह निवासी वैती तहसील सरकाघाट हिमाचल प्रदेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 37 वर्षीय विजय चौधरी निवासी नागौर राजस्थान और 26 वर्षीय विष्णु कुमार निवासी बादीकुई राजस्थान घायल हो गए।
विज्ञापन


वाहन को गिरते देख बेड़ीनाग वन प्रभाग में तैनात वन रक्षक दिनेश सिंह चौहान ने इसकी सूचना थल थाने को दी। सूचना मिलते ही थल थाने से एसओ हेम चंद्र पंत, एसआई भगवान गोस्वामी और प्रभारी तहसीलदार भगवत प्रसाद पांडेय मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को वाहन से निकालकर मुवानी अस्पताल भेजा गया। विजय चौधरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के असिस्टेंट कमांडेंट हरवंश और डॉक्टर दीपक गोगई 25 जवानों की रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना की सूचना मृतक जवान के घर भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed