{"_id":"5b82db1142c79246547c5091","slug":"itbp-fighter-got-the-dg-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के सेनानी को महानिदेशक पदक मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के सेनानी को महानिदेशक पदक मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
महानिदेशक पदक प्राप्त करते आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप
- फोटो : अमर उजाला
7वीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी के सेनानी महेंद्र प्रताप को विशिष्ट कार्यों के लिए महानिदेशक पदक से नवाजा गया है। उन्हें यह पदक भारत-चीन की दुर्गम सीमाओं पर बेहतरीन कार्य करने के लिए दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को आईटीबीपी के फ्रंटियर हेडक्वार्टर लखनऊ में हुए सम्मान समारोह में सेनानी महेंद्र प्रताप को पदक दिया गया। आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी के पास वर्तमान में भारत-चीन की दुर्गम सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है। गुंजी से लेकर लीपूपास और गुंजी से लेकर ज्योलिंगकांग तक सातवीं वाहिनी तैनात है। कैलाश मानसरोवर यात्रा में आईटीबीपी सातवीं वाहिनी का अहम योगदान रहता है। सेनानी को पदक एवं प्रशस्ति पत्र मिलने से वाहिनी में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन