फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Intimidation from the explosion in jhulaghata

झूलाघाट में विस्फोट से दहशत

Wed, 15 Mar 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Wed, 15 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Intimidation from the explosion in jhulaghata
झूलाघाट में इसी स्थान पर हुआ विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट कस्बे में बुधवार शाम करीब छह बजे एक कूड़े के ढेर में भारी विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि उसके साथ निकले पत्थरों के टुकड़े नेपाल तक पहुंच गए। जिस स्थान पर यह विस्फोट हुआ, उसके पास स्थित मकान में भी दरार आ गई। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जिला मुख्यालय से एक टीम मौके पर भेजी जाएगी और पूरे मामले की जांच की जाएगी। टीम में बम डिस्पोजल टीम भी रहेगी। घटना के तुरंत बाद एसएसबी ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। नेपाल सीमा के इस संवेदनशील कस्बे में अचानक इस तरह की घटना से भारी दहशत का माहौल है। प्रशासन एवं सुरक्षा बलों ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि झूलाघाट में ठीक महाकाली के किनारे ठीक अंतरराष्ट्रीय पुल के पास सारे कस्बे का कूड़ा फेंका जाता है। इसी कूड़े में बुधवार शाम छह बजे भारी विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद वहां पर आग लग गई। सबसे पहले एसएसबी की झूलापुल पर तैनात टीम मौके पर पहुंची और उसने आग बुझाने का काम किया। इसी कूड़े के ढेर के पास स्थित मकान में मोहन चंद की दुकान है। मकान में भी दरारें आई हैं। एसएसबी के निरीक्षक जसवंत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी वाहिनी मुख्यालय को दे दी है। थाना प्रभारी तारा सिंह राणा ने बताया कि लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही किसी प्रकार घबराने की जरूरत नहीं है। एलआईयू स्पेशल ब्रांच की टीम के किशन कुमार, आईबी की टीम, एसएसबी के सब एरिया ऑर्गेनाइजर ओमप्रकाश ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस अनुमान लगा रही है कि कूड़े में किसी ने पटाखे फेंक दिए होंगे। हो सकता है उनमें आग लग गई हो, लेकिन मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पुल के आसपास कूड़ा फेंकने पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को टीम के मौके पर जाने के बाद ही कारणों का पता चलेगा। नेपाल सीमा पर पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है। नेपाली क्षेत्र में भी घटना से लोग आशंकित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed