{"_id":"5919f69d4f1c1bfc71f2277c","slug":"internet-service-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट में 10 दिन से इंटरनेट सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट में 10 दिन से इंटरनेट सेवा ठप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 16 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल 5जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में छह मई से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा काम नहीं कर रही है। इससे पोस्टऑफिस, अल्मोड़ा अर्बन बैंक में कामकाज प्रभावित हो गया है। लेनदेन नहीं हो पा रहा है। तहसील से आय, जाति, स्थायी निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। एसडीएम कोर्ट में विवाह का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावल ने बीएसएनएल की लचर सेवा पर रोष प्रकट करते हुए कहा है कि कंपनी उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर इंटरनेट सेवा बहाल नहीं होती है तो बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। बीएसएनएल के वाइमैक्स प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि मंगलवार को डीडीहाट, पिथौरागढ़ से टीम गंगोलीहाट आएगी। केबल चेक किए जाएंगे। इंटरनेट सेवा बहाल की जाएगी।
विज्ञापन