फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   International culture meets in Cultural Bonanza

Pithoragarh News: कल्चरल बोनांजा में अंतरराष्ट्रीय संस्कृति का हुआ समागम

Wed, 17 May 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 17 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
International culture meets in Cultural Bonanza
पिथौरागढ़ मानस एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विदेशी डेलीगेट और अन्य। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक
पिथौरागढ़। मानस कॉलेज ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एमसीएसटीएम) में अंतरराष्ट्रीय संस्कृति आदान-प्रदान कार्यक्रम कल्चरल बोनांजा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मंच पर अंतरराष्ट्रीय संस्कृति का समागम हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंत और आईएलसी के निदेशक सिंद्रे वैतविक ने किया। कल्चरल बोनांजा के तहत ब्रिटिश, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, नार्वे, पैरागुए, स्वीडेन, अमेरिका और भारत के डेलीगेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने-अपने देश के रीति-रिवाज, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को जानने का प्रयास किया। विदेशी डेलीगेट्स का तिलक लगा कर पारंपरिक रूप से स्वागत किया। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी पारंपरिक लोक गीत, लोक नृत्य और झोड़ा प्रस्तुत किया। बुधवार को नार्वे दिवस भी था। विदेशी प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों में अपने-अपने देशों की सांस्कृतिक, भौगोलिक, पर्यावरणीय मूल्यों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक देवाशीष पंत ने कहा कि यह कार्यक्रम संस्थान के विद्यार्थियों के चिंतन क्षितिज को व्यापक बनाने में सफल होगा। विभागाध्यक्ष अंशुल पंत ने सभी का आभार जाताया। संचालन प्रशंसा पंत और दिव्यांश उप्रेती ने किया। इस मौके पर ब्रिटेन की ऐनीमेरी कैथेरिना, कनाडा के टायसन, फ्रांस के टायज जैनी, जर्मनी के र्जटुड, पैरागुए की ल्यूसियाना, स्वीडेन के कार्ल मार्क्स, नार्वे के नील, जूलिऐंस, यूएसए के डेनियल, ओलीविया, टायलर, जेम्स, मार्गन, स्मिथ, गैटर चार्ल्स, अन्निका ऐन, संस्थान की मीनू भट्ट, ललित पंत, योगेश भट्ट, अनिल शर्मा, मुकेश पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed