{"_id":"661d642e5fd81d0ffb0d2d3e","slug":"international-border-will-be-sealed-for-three-days-from-today-pithoragarh-news-c-243-1-shld1007-102801-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आज से तीन दिन के लिए सील हो जाएगी अंतरराष्ट्रीय सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आज से तीन दिन के लिए सील हो जाएगी अंतरराष्ट्रीय सीमा
Mon, 15 Apr 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/टनकपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा मंगलवार शाम से आवाजाही के लिए बंद हो जाएगी। पुलों पर आवाजाही 19 अप्रैल शाम छह बजे के बाद शुरू होगी।
पिथौरागढ़ जिले में भारत-नेपाल को जोड़ने वाले आठ पुल हैं। इनमें दोनों देशों के बीच झूलाघाट, जौलजीबी, बलुवाकोट और धारचूला पुलों से सबसे अधिक आवाजाही होती है। भारत-नेपाल के लोग जरूरी सामान की खरीदारी करने एक-दूसरे के देशों में जाते हैं। झूलाघाट और धारचूला बाजारों से खरीदारी के लिए नेपाल से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। सुबह पुल खुलने के बाद ही भारतीय बाजारों में रौनक रहती है।
लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर यह पुल 16 अप्रैल की शाम से बंद हो जाएंगे। 17 से 19 अप्रैल तक दिन भर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। ऐसे में भारतीय बाजार में भी सुनसान रहेंगे। पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव ने बताया कि इस अवधि में सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी के लिए पुल खोला जाएगा।
विज्ञापन
इधर नेपाल सीमा से सटे पूर्णागिरि तहसील के टनकपुर और बनबसा की संवेदनशील नेपाल सीमा भी 72 घंटे के लिए सील रहेगी। इस दौरान सीमा पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने कहा है कि उक्त अवधि में मेडिकल इमरजेंसी के लिए कमांडेंट 57 वाहिनी एसएसबी सितारगंज अथवा उनकी ओर से नामित सहायक सेनानी स्तर के प्रतिनिधि और अन्य आवश्यक कार्यों के आवागमन के लिए एसडीएम पूर्णागिरि टनकपुर और सीओ टनकपुर को पास जारी और निर्गत करने के लिए अधिकृत किया गया है।