फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inter college and college students took out a rally and created awareness

Pithoragarh News: इंटर कालेज और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर किया जागरूक

Mon, 15 Apr 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Inter college and college students took out a rally and created awareness

विज्ञापन
पिथौरागढ़। अमर उजाला मतदाता जागरूकता शपथ अभियान के तहत पिथौरागढ़ जिले के राजकीय इंटर कालेज और महाविद्यालयों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा एसएस जीना विश्व विद्यालय के पिथौरागढ़ परिसर सभी महाविद्यालयाें में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।

आदर्श विद्यालय गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी पिथौरागढ़ की छात्राओं और एसडीएस राइंका के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। दोनों विद्यालयों से मतदाता जागरूकता रैली नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची। स्वयंसेवी बालिकाएं लक्ष्मी तिवारी, भारती लुंठी, निहारिका शर्मा,आशा, अंजना ने अपने सेवित क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। यहां पर सभी को शपथ दिलाई गई। जीजीआईसी से यहां प्रधानाचार्या हंसा धामी, डॉ. रमा खर्कवाल, वरिष्ठ प्रवक्ता कमलेश बिष्ट, शहजादी गौसिया, शैली पाठक, व्यायाम शिक्षिका उषा उप्रेती और एसडीएस के प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट, इंदुबाला वर्मा, भुवन चंद्र उप्रेती, बीएस बिष्ट, एनसी जोशी, शंकर बोरा, ललित मोहन जोशी, सृष्टि बोरा,आशा चौधरी, मुक्ता वर्मा, विजय शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन




अटल उत्कृष्ट राइंका थरकोट बालाकोट में प्रधानाचार्य बृज मोहन जोशी ने अधिक से अधिक लोगों से मतदान की अपील की। ईएलसी प्रभारी राजेंद्र जोशी ने स्वीप कार्यक्रम की रूप रेखा बताई और रैली का संचालन किया। प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय के संचालन में रैली सेवित क्षेत्र थरकोट, बालाकोट, बोरा गांव, हाट,खुरशिंग आदि जगह गई। बच्चों ने पोस्टर, स्लोगन, नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी डीडीहाट की बालिकाओं ने बुढ़काफल तक जागरूकता रैली निकाली। लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्या कुसुम जोशी,स्वीप ब्लॉक समंवयक दीपा धामी, शिक्षा जंगपांगी,दीक्षा मेहता, विनीता खर्कवाल, सोनी शामिल रहे। केवि मिर्थी में भी बच्चों को शपथ दिलाई गई।



कनालीछीना ब्लाक के राइंका छड़नदेव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के स्वीप प्रभारी हेमंत कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए लोगों से 19 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।


अटल उत्कृष्ट राइंका झूलाघाट में शिक्षकों और बच्चों ने रैली निकालकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य जेआर शाह, नोडल अधिकारी गोविंद बल्लभ, अर्जुन कुमार, राकेश चौहान, मनीष पंत, मनेंद्र कोहली, अनिल सिंह, निधि लोहनी, प्रियंका, ममता आदि शामिल रहे। इसके अलावा जिले के सभी इंटर कालेजों में मतदाता जागरूकता रैली और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed