{"_id":"629a4f354ed62134be1f1489","slug":"inspection-of-dm-pithauragarh-pithoragarh-news-hld46476864","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकालय दो दिन के भीतर शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकालय दो दिन के भीतर शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश
विज्ञापन
पुस्तकालय भवन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने केएनयू राइंका में नवनिर्मित जिला पुस्तकालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) के एई नीरज ओली को दो दिन के भीतर पुस्तकालय भवन शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार जुकरिया को 10 जून तक पुस्तकालय के लिए फर्नीचर सहित अन्य सामान खरीद कर पुस्तकालय संचालन शुरू करने के लिए कहा।
इसके बाद डीएम ने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला चिकित्सालय परिसर में प्रस्तावित 50 बेड के महिला चिकित्सालय के नए भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के एई नीरज ओली को दो दिन के भीतर चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने एई को गांधी चौक पर स्थित नेहरू पार्क में पार्किंग एवं कांप्लेक्स निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेहरू पार्क को आधुनिक पार्क बनाया जाय। इसमें दो फ्लोर में पार्किंग एवं दो फ्लोर में कांप्लेक्स और एक फ्लोर में पार्क बनेगी। डीएम ने एबीसी बेस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर ईओ नगर पालिका दीपक गोस्वामी से सेंटर के संचालन की जानकारी ली। ईओ ने बताया कि सेंटर संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। डीएम ने 10 जून तक उपकरण खरीदने के निर्देश दिए।
बीईओ ने किया बाराकोट के स्कूल का औचक निरीक्षण
लोहाघाट (चंपावत)। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भानुप्रताप कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को बाराकोट के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को सुधारने के लिए कई निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गल्लागांव, तड़ाग, कालाकोट, हाईस्कूल कालाकोट का निरीक्षण कर एमडीएम की व्यवस्था, शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वच्छता, कक्षा कक्ष, अनुशासन को परखा। इस दौरान उन्होंने एमडीएम की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत बताई जबकि शैक्षणिक गुणवत्ता पर संतोष जताया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक दीवान नाथ गोस्वामी, भगवती भट्ट, कविता आर्या, गीता पुनेठा, पुष्पा राजभर, गिरिजेश पांडेय आदि रहे।