फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Inspection of coaching and educational institutions in Chaukodi

Pithoragarh News: चौकोड़ी में कोचिंग, शिक्षण संस्थानों का किया निरीक्षण

Wed, 07 Aug 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Inspection of coaching and educational institutions in Chaukodi
बेड़ीनाग के चौकोड़ी में कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करती संयुक्त टीम। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह के निर्देश पर चौकोड़ी क्षेत्र में संचालित कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों का संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के मानक, संस्थानों में प्रवेश, निकासी गेट, पार्किंग स्थल, अग्निशमन उपकरण समेत भवन का दैवीय एवं अन्य आपदा की दृष्टि से जायजा लिया गया। टीम ने संचालकों को सुरक्षा एवं अन्य जरूरी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम ने संस्थानों में आपात स्थिति में निकलने के लिए पर्याप्त द्वार, फायर उपकरण नहीं होने और अन्य खामियां मिलने पर रिपोर्ट मांगी है। तहसीलदार चंद्रपाल सिंह ने बताया कि संस्थानों में मिली कमियों के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। कहा कि यदि रिपोर्ट नहीं मिलती है तो कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान सभी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक कुंदन सिंह नयाल, प्रभारी थानाध्यक्ष भुवन पांडे, राजस्व उप निरीक्षक मोहित चंद, अवर अभियंता राजेंद्र रावत, विनोद कठायत, मनोज पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed