फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Initiative of silk production in upper Ramganga valley

ऊपरी रामगंगा घाटी में रेशम उत्पादन की पहल

Thu, 13 Apr 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 13 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Initiative of silk production in upper Ramganga valley
रेशम के कीटों की जानकारी लेते ऊपरी रामगंगा घाटी के किसान - फोटो : अमर उजाला

ऊपरी रामगंगा घाटी में सिलचमू से लेकर बांसबगड़ तक के इलाके में रेशम उत्पादन की पहल शुरू हो गई है। इस घाटी के 69 किसान क्लबों को रेशम उत्पादन से जोड़ा जाएगा। फिलहाल 25 लोगों को राजकीय रेशम फार्म मुवानी में प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि 150 किसान पहले से ही रेशम कीट पालन के काम से जुड़े हैं। मुवानी की गर्म घाटी में शहतूत का उत्पादन खूब होता है। रेशम के कीट को शहतूत की पत्तियों के सहारे ही पाला जाता है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से उत्तरापथ सेवा संस्था यह काम कर रही है। राजकीय रेशम केंद्र मुवानी के प्रभारी वीएस रावत ने किसानों को रेशम कीट पालन की जानकारी दी। मुवानी में रेशम कीट पालन का काम 20 वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक इसका आम किसान के बीच प्रचार नहीं हो पाया। उत्तरापथ संस्था के निदेशक राजेंद्र पंत ने बताया कि सभी किसान क्लबों को रेशम उत्पादन की तकनीक सिखाई जाएगी। पहले चरण में सिलचमू से बांसबगड़ तक और दूसरे चरण में पांखू घाटी में रेशम पालन के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


उनका कहना है कि रेशम उत्पादन और रेशम कीट पालन के लिए इन घाटियों में माहौल उपयुक्त है। शहतूत के पौधों का रोपण कर उनमें रेशम के कीट तैयार किए जाएंगे। जल्दी ही रेशम का तागा तैयार करने वाली यूनिट भी लगाई जाएगी। इस मौके पर राधा खनका, पूरन भट्ट, पंकज कार्की, निर्मल पंत, मोहन राम, लक्ष्मी चौहान आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed