Pithoragarh: नेपाल सीमा सील होने से भारतीय बाजारों में सन्नाटा, कारोबार प्रभावित
नेपाल में आम चुनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा सील होने से इसका असर भारतीय बाजारों पर पड़ा है। सीमा सील होने से नेपाल के नागरिक भारतीय बाजारों में नहीं पहुंच पाए जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में आम चुनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय सीमा सील होने से इसका असर भारतीय बाजारों पर पड़ा है। दोनों देशों के बीच आवाजाही ठप होने से नेपाल सीमा पर भारतीय बाजारों में सन्नाटा पसरा है। झूलाघाट सहित सीमा क्षेत्र के अन्य बाजारों में होली पर्व पर भी दुकानों में ताले लटके रहे। शुक्रवार अंतरराष्ट्रीय पुलों के ताले खुलने से इन बाजारों में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है।
पड़ोसी देश नेपाल में बृहस्पतिवार के दिन आम चुनाव के चलते पिछले दो मार्च से अंतरराष्ट्रीय सीमा सील थी। झूलाघाट, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला बाजार नेपाल के लोगों की आवाजाही पर निर्भर रहते हैं। सीमा सील होने से नेपाल के नागरिक भारतीय बाजारों में नहीं पहुंच पाए जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ा है।
झूलाघाट के कारोबारियों ने बताया कि नेपाली नागरिकों की आवाजाही से ही यह बाजार चलता है। हर दिन कस्बे में 80 लाख से एक करोड़ तक का कारोबार होता है। दोनों देशों की सीमा सील होने से कारोबार पूरी तरह ठप है। ऐसे में प्रतिष्ठानों में ताले लगाने पड़े हैं। आम चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार के दिन अंतरराष्ट्रीय पुलों के ताले खुलेंगे। व्यापारियों को उम्मीद है कि नेपाली नागरिकों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही कारोबार भी पटरी पर आएगा।