फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India won the world championship under the leadership of Bhaskar

भाष्कर के नेतृत्व में भारत ने जीती वर्ल्ड चैंपियनशिप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
India won the world championship under the leadership of Bhaskar
भारतीय यूथ महिला बॉक्सिंग टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भारतीय यूथ महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक पिथौरागढ़ निवासी भाष्कर चंद्र भट्ट के नेतृत्व में महिला टीम ने पोलैंड में आयोजित एआईबीए यूथ वूमेन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दस पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। महिला बॉक्सिंग टीम ने किल्से (पोलैंड) में 10 से 24 अप्रैल तक आयोजित चैंपियनशिप में सात स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भारतीय यूथ महिला टीम के लिए जनपद बागेश्वर के सुंदर सिंह गढ़िया, प्रणमिका बोरा, प्रवीण कलकल को सहायक कोच, हेमा वलेचा को फीजियो और प्रिया वृंदा को साइकोलॉजिस्ट नियुक्त किया गया था। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि इससे पूर्व जुलाई 2018 सर्बिया में हुई 35वीं गोल्डन गलब्ज अंतरराष्ट्रीय यूथ बालिका, सितंबर 2019 में 28वीं चेक रिपब्लिक में हुई जूलियस टोरमा मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी भाष्कर ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग किया था। वर्तमान में वे भारतीय खेल प्राधिकरण के अधीन साई एक्सटेंशन सेंटर रोहतक हरियाणा में तैनात हैं। उनकी उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, धारचूला हरीश धामी, गंगोलीहाट मीना गंगोला, डीएम आनंद स्वरूप, सीडीओ अनुराधा पाल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed