फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India-Nepal joint military exercises set to begin

भारत-नेपाल के संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी शुरू

Wed, 01 Mar 2017 04:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 Mar 2017 04:34 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal joint military exercises set to begin
- फोटो : अमर उजाला

भारत और नेपाल की सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी शुरू हो गई है। 14 दिनों तक चलने वाला यह संयुक्त सैन्य अभ्यास सात मार्च से शुरू होगा। इसे सूर्यकिरण-11 नाम दिया गया है। दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के देश में जाकर हर साल यह सैन्य अभ्यास करती हैं। इस बार पिथौरागढ़ छावनी क्षेत्र में यह अभ्यास होगा। इसे सूर्या कमांड के तत्वावधान में पंचशूल ब्रिगेड आयोजित करेगी। सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की एक इंफैंट्री बटालियन और इतनी ही संख्या में नेपाल की सेना के जवान हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


सेना की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि यह सैन्य अभ्यास मित्र देशों के साथ कार्यक्षमता को विकसित करने और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करने का एक हिस्सा है। भारत और नेपाल की सेनाएं आतंकवाद विरोधी अभियानों के अनुभवों को साझा करेंगे। साथ ही दोनों सेनाएं अपने अनुभवों का लाभ एक-दूसरे को देंगे।
विज्ञापन


सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं एक-दूसरे के हथियारों, उपकरणों, रणनीति, तकनीक, पर्वतीय इलाके में आतंकवाद विरोधी माहौल में काम करने की प्रक्रियाओं से परिचित होंगे। यह भी बताया गया कि सैन्य अभ्यास के समय शैक्षिक विशेषज्ञ की शृृंखला में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इनमें मानवीय सहायता, आपदा राहत, हाई अल्टीट्यूड इलाकों में युद्ध कला आदि शामिल रहेगी। सैन्य अभ्यास के समापन से पहले 72 घंटे का कड़ा आतंकवाद विरोधी प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की ओर से कहा गया है कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार और परंपरागत मित्रता को मजबूती प्रदान करने में कारगर साबित होगा। छावनी क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास की जोरदार तैयारी की जा रही है। भारत और नेपाल की सेना का वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed