फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   India-Nepal joint military exercise begins

Pithoragarh News: भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू

Fri, 24 Nov 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 24 Nov 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal joint military exercise begins
पिथौरागढ़ में सैन्य युद्धाभ्यास करते नेपाल और भारत के सैनिक। संवाद - फोटो : पिथौरागढ़ में सैन्य युद्धाभ्यास करते नेपाल और भारत के सैनिक। संवाद
पिथौरागढ़। भारत और नेपाल सेना के जवानों का सूर्यकिरण संयुक्त युद्धाभ्यास-2023 पिथौरागढ़ सैन्य क्षेत्र में शुरू हो गया है। इस संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास में दोनों देशों के 600 से अधिक जवान भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास सात दिसंबर तक होगा।
विज्ञापन

सेना के सार्वजनिक सूचना निदेशालय (एडीजीपीआई) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) और पत्र सूचना कार्यालय की वेबसाइट पर यह जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि सूर्यकिरण का 17वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। सेना के अनुसार इस संयुक्त युद्धाभ्यास के जरिए दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।
विज्ञापन

संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए नेपाल सेना के जवान दो दिन पहले ही पिथौरागढ़ पहुंच गए थे। संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों के जवान युद्ध कौशल, पहाड़ी क्षेत्र में आतंकवाद से निपटने और आपदा नियंत्रण की तकनीक का आदान-प्रदान करेंगे। संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास के लिए नेपाल से 23 अधिकारी, 24 जेसीओ और 286 जवान भारत आए हैं। सूर्यकिरण युद्धाभ्यास की शुरुआत दोनों देशों के बीच वर्ष 2011 में हुई थी। इससे पूर्व भारत-नेपाल की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास पिथौरागढ़ सैन्य क्षेत्र में वर्ष 2018 और 2021 में हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed