फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Independence Day was celebrated in the district

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वाधीनता दिवस

Tue, 16 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Independence Day was celebrated in the district
थल में स्वाधीनता दिवस पर निकली आकर्षक झांकी में शामिल स्कूली बच्चे - फोटो : महेंद्र जंगपांगी

जिले में स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने प्रभातफेरी निकाली। 14वीं वाहिनी आईटीबीपी में भव्य परेड का आयोजन हुआ।

विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने ध्वज फहराया। जिलाधिकारी ने समाजसेवी जुगल किशोर पांडे को प्रशस्तिपत्र और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिला खेल कार्यालय की ओर से कराई गई क्रास कंट्री रेस विभिन्न वर्गों में शुभम भट्ट, हिमांशु वल्दिया, आंचल शुक्ला, शोभा कोहली ने जीती। सद्भावना फुटबाल मैच में एसडीएम इलेवन ने बार संघ को हराया। राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी, जीआईसी पीपलकोट, पीएनएफ स्कूल, न्यू बियरशीबा स्कूल, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, मल्लिकार्जुन स्कूल, एशियन स्कूल, सोरवैली स्कूल में कार्यक्रम हुए। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष मदन सनयाल ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन


जीजीआईसी ऐंचोली में हुए कार्यक्रमों में जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, एसएसबी के कमांडेंट एनएस बिष्ट, सीईओ एके जुकरिया, प्रधानाचार्या बसंती मर्तोलिया ने शिरकत की। उक्रांद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंद विद्या मंदिर केशवपुरम, आर्मी पब्लिक स्कूल, जनरल वीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल समेत तमाम शिक्षण संस्थानों में स्वाधीनता दिवस की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थल। जीआईसी, जीजीआईसी, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, मानस चिल्ड्रेन एकेडमी और एनसीसी कैडेटों ने प्रभातफेरी निकाली। मल्लिकार्जुन विद्यापीठ के बच्चों ने आग के गोले से निकलने के करतब दिखाए। पांखू में भी स्वाधीनता दिवस की धूम रही।

डीडीहाट। जीआईसी के एनसीसी कैडेटों और कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रामलीला मैदान में सामूहिक ध्वजारोहण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही ने स्वाधीनता सेनानी देब सिंह डसीला को सम्मानित किया। एसएसबी वाहिनी में कमांडेंट राजेश ठाकुर, आईटीबीपी में कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने ध्वज फहराया।
नाचनी। जीआईसी नाचनी, बांसबगड़, डोर, तेजम, कोटा पंद्रपाला समेत कई स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
मुनस्यारी। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल ने स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रमों में शिरकत की। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।


गंगोलीहाट। विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट, तहसील में प्रशासनिक अधिकारी माया मेहरा, नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। जीआईसी में स्वाधीनता सेनानी शेर सिंह की स्मृति में कराई गई ज्ञानसागर प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में गुनगुन बनकोटी ने पहला, जूनियर वर्ग में कंचन सुगड़ा ने पहला, सीनियर वर्ग में भूपेश जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सेनानी के पौत्र राजेंद्र बिष्ट, दिनेश बिष्ट, शैलेंद्र बिष्ट ने सेनानियों की धर्मपत्नी कलावती पंत, कादंबरी पंत, राधिका देवी, लक्ष्मी देवी और शहीद मनोज सिंह के पिता धरम सिंह को सम्मानित किया।
बेड़ीनाग। तहसील में एसडीएम वैभव गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। स्कूलों के साथ ही सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।

अस्कोट। पुलिस थाना, वन रेंज कार्यालय, लोनिवि कार्यालय, चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल, केबीएस मेमोरियल स्कूल के साथ ही कई स्कूलों में धूमधाम से स्वाधीनता दिवस मनाया गया।
झूलाघाट। झूलाघाट के कई स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। राजकीय हाईस्कूल बड़ालू में सेनानियों की पत्नियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed