{"_id":"5ced6b85bdec22075d23a7c7","slug":"increasing-incidents-of-incidents-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिले में बढ़ती जा रही हैं आग लगने की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ती जा रही हैं आग लगने की घटनाएं
Tue, 28 May 2019 10:40 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 28 May 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट-दूनाकोट स्थित जंगल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही वनों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। डीडीहाट, अस्कोट मुनस्यारी और चंपावत के सिप्टी, सिमल्टा, पाटी, लोहाघाट क्षेत्र के करीब 13 हेक्टेयर जंगल में भीषण आग लगी। वन विभाग के अलावा लोहाघाट से पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाने के लिए भारी मशक्कत की। पिथौरागढ़ जिले में इस सीजन में अब तक हुई कुल 82 घटनाओं में 151.10 वन भूमि में आग लग गई।
मंगलवार सुबह डीडीहाट के आरक्षित वन देवतोला और मुनस्यारी के जंगल में आग लग गई। दोनों जगहों पर टीम भेजी गई है। अस्कोट का धनधूरा जंगल आग से धधक रहा है। डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग के किनारे स्थित जंगल और घनधूरा में लगी आग से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतार कन्याल के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कन्याल ने बताया कि इन क्षेत्रों में होने वाला काफल आग की चपेट में आ गया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम तक मुनस्यारी के जोशा वन पंचायत में एक हेक्टेयर, गंगोलीहाट के चिटगल में 2.50 और खेतीगांव में एक, पिथौरागढ़ के लिंठ्यूड़ा में दो, डीडीहाट के चमुखेत में दो हेक्टेयर, बेड़ीनाग के आरक्षित वन खमलेख में एक और कालीनाग में डेढ़ हेक्टेयर, वन पंचायत भटीगांव में पांच, बरसायत में तीन हेक्टेयर जंगल में आग से काफी नुकसान हुआ है। सभी जगहों पर लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
नाचनी के तमाम जंगलों में लगी आग
नाचनी। क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाएं जारी है। नामिक बीट में होकरा, गौला, खोयम, थाला के साथ ही बांसबगड़ के बरा आदि क्षेत्र के जंगल आग की चपेट में हैं। वन बीट अधिकारी रमेश लोधियाल का कहना है कि विभागीय कर्मी नियंत्रण के प्रयास में लगे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
जंगल की आग से नेपाली युवक झुलसा
पिथौरागढ़। जंगलों के साथ ही महाकाली नदी के पार भी जंगलों में आग लगी हुई है। जौलजीबी काली नदी पार स्थित दाणाकोट गांव के जंगल में आग से विशन सिंह पुत्र (23) पुत्र वीर सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल के वर्निंग वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. एलएस बोरा ने बताया कि विशन सिंह 40 फीसदी तक जला है। धीरे-धीरे उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। विशन की पत्नी और भाई सूरज सिंह उसकी देखरेख में जुटे हैं। ब्यूरो