फीस बढ़ने से बीएड प्रशिक्षित आक्रोशित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व वित्त पोषित बीएड कालेजों में फीस बढ़ाने से नाराज प्रशिक्षणार्थियों ने शनिवार को एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि पहले बीएड प्रशिक्षण के लिए सालाना 28400 रुपये फीस ली जाती थी। इसे बढ़ाकर अब 32000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा बीएड प्रशिक्षण को एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष किया गया है। प्रशिक्षणार्थियों को परेशानी में डालने वाले इस कदम की आलोचना करते हुए कहा गया कि यदि फीस कम नहीं की गई तो राज्य के सभी स्व वित्तपोषित कालेजों में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों ने फीस वृद्धि के विरोध में जुलूस भी निकाला। कहा गया कि दो वर्ष के बीएड प्रशिक्षण के दौरान 70 हजार रुपये फीस देनी पड़ जाएगी। जो गरीब विद्यार्थियों के लिए संभव नहीं है।
प्रशिक्षणार्थियों ने मांग की कि स्व वित्तपोषित प्रशिक्षण को सरकारी प्रशिक्षण का दर्जा दिया जाए। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह धानिक, महेश सिंह, जया बथियाल, हंसा कार्की, पूजा मेहता, लक्ष्मीकांत, नीरज प्रसाद, मनोज मेहता, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार, सुनील कालाकोटी, रजनी समेत कई प्रशिक्षणार्थी थे। प्रभारी एसडीएम ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।