फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Increased risk of soil erosion caused by mining from Mahakali

महाकाली से खनन के कारण बढ़ा भूकटाव का खतरा

Mon, 24 Oct 2016 10:38 PM IST
राजेश पंगरिया/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
राजेश पंगरिया/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़) Updated Mon, 24 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Increased risk of soil erosion caused by mining from Mahakali
झूलाघाट में महाकाली से हो रहा अवैध खनन। - फोटो : अमर उजाला
 भारत एवं नेपाल की सीमा को विभाजित करने वाली महाकाली का बहाव भारत की तरफ लगातार बढ़ते जा रहा है। नदी के किनारे बसे गांवों और कस्बों में हो रहे खनन के कारण हो रहे भूकटाव की समस्या लगातार बढ़ते जा रही है। नदी के किनारे होने वाले वैध और अवैध खनन को इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है। नदी का कटाव भारत की ओर बढ़ते जा रहा है।
विज्ञापन


महाकाली के किनारे स्थित कानड़ी गांव के पास से प्रतिदिन दर्जनों ट्रक अवैध खनन सामग्री निकाली जा रही है। इसे रोकने वाला कोई नहीं है। झूलाघाट थाना पुलिस की आंखों के सामने होने वाले अवैध खनन पर कोई रोक नहीं लग रही है।
विज्ञापन

बार्डर पर तैनात एसएसबी की 55वीं वाहिनी की ई कंपनी के बगल से रोज दर्जनों ट्रक रेत के जा रहे हैं। साथ ही झूलाघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में वड्डा चौकी के पास से होकर यह रेत जाती है लेकिन वहां पर भी इसे कोई नहीं रोकता। इस रेत की कीमत पिथौरागढ़ बाजार में 12000 रुपये प्रति गाड़ी तक मिल जाती है। यदि इसी तरह रेत निकलते रही तो वो दिन दूर नहीं जब नदी अपने मुहाने को बदलकर गांवों और कस्बों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों दिल्ली से आई नदियों का अध्ययन करने वाली टीम ने भी माना था कि खनन के चलते महाकाली नदी भारत की ओर ज्यादा कटाव करने लगी है।  

उपजिलाधिकारी सदर संतोष कुमार पांडे ने बताया कि महाकाली नदी के किनारे होने वाले अवैध खनन की जानकारी उन्हें नहीं है। वे खुद जाकर मौका मुआयना करेंगे। अगर खनन अवैध पाया जाता है तो खनन कर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed