फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   inchrochment In Pithauaragarh

बारहमासी सड़क के किनारे किए जा रहे हैं अवैध निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
inchrochment In Pithauaragarh
एंचोली में सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट बारहमासी सड़क पर कुछ स्थानों पर अवैध रूप से निर्माण किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण कर रही कंपनी ने एनएच के लोहाघाट डिविजन को शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-घाट बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 30 किमी लंबी सड़क की कटिंग और हॉटमिक्स हो चुका है। सड़क के चौड़ीकरण होते ही कुछ स्थानों पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। कंपनी के प्रबंधक की ओर से सहायक अभियंता को भेजे पत्र में कहा है कि गुरना के समीप सड़क किनारे कुछ अज्ञात लोग अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व शिकायत करने पर प्रशासन की ओर से इस पर रोक लगाई गई थी लेकिन रोक लगाने के बावजूद अवैध रूप से निर्माण कार्य जारी है। प्रबंधक ने एनएच के सहायक अभियंता को पत्र भेजकर इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। कंपनी प्रबंधक ने एनएच डिविजन लोहाघाट के ईई को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐंचोली में सड़क किनारे लगाए मिट्टी के ढेर
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के एंचोली में अज्ञात लोगों ने सड़क किनारे मिट्टी का ढेर लगा दिए हैं। वाहनों से सड़क किनारे फेंकी गई मिट्टी के कारण नाली बंद हो गई है। इसके अलावा सड़क पर मिट्टी के कारण राहगीरों के पैदल चलने के लिए स्थान नहीं बचा है। सड़क पर कीचड़ की समस्या से लोग परेशान हैं। सड़क किनारे मिट्टी के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

मिट्टी के ढेरों के कारण लोग सड़क किनारे वाहन भी पार्क नहीं कर पा रहे हैं। नगर के जागरूक लोगों ने प्रशासन से तत्काल मिट्टी के ढेर हटाने और इस तरह से मलबा सड़क किनारे डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
फोटो- 02पीटीएच 21पी- एंचोली में सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed