फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In the second wave of Corona, masks must be forgotten but social distance

कोरोना की दूसरी लहर में मास्क जरूरी पर भूले सामाजिक दूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
In the second wave of Corona, masks must be forgotten but social distance
पिथौरागढ़। जिले में लोग कोरोना की दूसरी लहर में मास्क तो जरूर पहन रहे हैं। मगर सुरक्षित दूरी को सभी भूल गए हैं। समस्त ब्लॉकों में बाजारों और बैंक के बाहर लोगों की भीड़ कोरोना संक्रमण को बढ़ावा देती नजर आ रही है। सोमवार को एक सप्ताह का कर्फ्यू शुरू होने से पहले पिथौरागढ़ शहर सहित कस्बाई बाजारों में भी भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय की बाजारों में जगह-जगह भीड़ दिखाई दी। कई ऐसे भी थे जो सिर्फ बाजार का हाल देखने पहुंचे। केएमओयू स्टेशन, नया बाजार, पुराना बाजार, नगरपालिका तिराहे, सिमलगैर बाजार, गांधी चौक, सिल्थाम तिराहे में लोगों की भारी भीड़ रही। कोरोना संक्रमण के बीच लोग सुरक्षित दूरी का पालन करते नहीं दिखाई दिए। कोरोना रोकथाम को शासन से जारी नए नियमों के बाद बाजार में पूरी तरह अफरा तफरी का माहौल नजर आया। नए नियमों के अनुसार मंगलवार से सिर्फ 12 बजे तक आवश्यकीय सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। दो बजे बाद कर्फ्यू रहेगा। जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी को पहुंचे।
विज्ञापन

बैंकों के बाहर उमड़ी भीड़
पिथौरागढ़। सोमवार को नगर में सभी बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से अधिकांश लोग बैंकों में अपने काम को पहुंचे। जिस वजह से बैंकों के बाहर भारी भीड़ रही। बैंक प्रबंधन को व्यवस्थाएं संभालने को पुलिस बल का सहारा भी लेना पड़ा। लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल ने लोगों से जरूरी काम के लिए ही बैंकों में आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती लहर के बीच सभी की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में जितना हो सके बैंकों में कम से कम संख्या में आएं। मास्क पहने और सुरक्षित दूरी का जरूर पालन करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed