फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In the glacier broken Nhrdevi

नहरदेवी में ग्लेशियर टूटा

Tue, 06 Oct 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 Oct 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
In the glacier broken Nhrdevi
 मुनस्यारी से मल्लाजोहार जाने वाले पैदल रास्ते में नहरदेवी के पास ग्लेशियर टूटकर आने से रास्ता पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। मल्लाजोहार के गांवों के लिए आवाजाही बंद हो गई है। आईटीबीपी और सेना की अग्रिम चौकियों के लिए घोड़ों से राशन पहुंचा पाना भी असंभव हो गया है। लोनिवि ने रास्ता खोलने के लिए मजदूरों की टीम भेज दी है। एक दो दिन में रास्ता दुरुस्त हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नहरदेवी के पास स्थित ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटकर मुख्य रास्ते में आ गया। ग्लेशियर के साथ बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर भी रास्ते में पट गए। इस रास्ते से मिलम, बुर्फू, बिल्जू, रिलकोट, लास्पा, गनघर, पाछू, मापा गांव के लोग आवाजाही करते हैं। इन गांवों से अब माइग्रेशन पर लोग घाटियों की ओर उतरने की तैयारी में हैं। यदि नहरदेवी के पास तत्काल रास्ते की मरम्मत नहीं हुई तो घोड़ों और भेड़ों को लाने में दिक्कत हो जाएगी। इसके अलावा अग्रिम चौकियों में तैनात सुरक्षा बलों के लिए राशन पहुंचाने में कठिनाई हो जाएगी।
विज्ञापन


लोनिवि के उपखंड अधिकारी जीडी जोशी ने बताया कि नहरदेवी में रास्ते की मरम्मत के लिए मजदूर भेज दिए गए हैं। रास्ते से एक-दो दिन में जानवरों की आवाजाही होने लगेगी। उन्होंने कहा कि नहरदेवी में भारी चट्टानें गिरी हैं। उनको हटाने में भारी दिक्कत पेश आ रही है। पैदल रास्ता होने के कारण वहां तक मशीनों को पहुंचा पाना संभव नहीं है। एसडीएम जयभारत सिंह ने लोनिवि के अधिकारियों से कहा है कि वह तत्काल रास्ता ठीक करें ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। इस महीने मिलम ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर भी कई लोग जाते हैं। यदि रास्ते की जल्दी मरम्मत नहीं हुई तो ट्रैकरों को भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed