{"_id":"577d35244f1c1be6567f9f7f","slug":"in-the-collision-of-two-buses-in-nepal-two-killed-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में दो बसों में टक्कर, दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में दो बसों में टक्कर, दो की मौत, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बैतड़ी/झूलाघाट
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के डडेलधुरा जिला अंतर्गत अजूनी नामक स्थान पर बुधवार दोपहर बाद दो बसों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक बस खराब थी। उसे ड्राइवर बिना सवारियों के ही चलाकर ला रहा था।
विज्ञापन
डडेलधुरा में नेपाल पुलिस के निरीक्षक सुदामा रावल ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से टूट गए। बस में अगली सीट पर बैठे कंचनपुर निवासी मदन पंत (30) और कैलाली निवासी पद्म रोस्यारा (55) की मौके पर ही मौत हो गई। यात्रियों से भरी बस महेंद्रनगर से डडेलधुरा जा रही थी। पांच घायलों में से दो की हालत चिंताजनक बताई गई है। उनको अतरिया अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जिस खराब बस से टक्कर हुई वह मंगलवार से जंगल में खड़ी थी। बुधवार दोपहर बाद चालक इसे ठीक कराने के लिए ले जा रहा था। तभी सामने से आ रही बस से भिड़ंत हो गई। बसों की भिड़ंत से इस रोड पर करीब तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन