फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In the absence of a trauma centre, 15 people died on the way in two years

Pithoragarh News: ट्राॅमा सेंटर न होने से दो साल में 15 ने तोड़ा रास्ते में दम

Sat, 22 Aug 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
In the absence of a trauma centre, 15 people died on the way in two years
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे तो खूब हो रहे हैं जो धरातल पर बेअसर हैं। सरकारी फाइलों में दम तोड़ रहा ट्राॅमा सेंटर का प्रस्ताव इसका प्रमाण है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में ट्राॅमा सेंटर सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रहा है और दुर्घटना में घायल अपनी जान बचाने के लिए हायर सेंटर की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते दो साल में विभिन्न दुर्घटनाओं में घायल 120 लोगों को ट्राॅमा सेंटर के अभाव में हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

चिंताजनक बात है कि हायर सेंटर पहुंचने से पहले की 15 घायलों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील सीमांत जिले में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। दुर्घटना में घायलों की जान बचाने के लिए जिले में राज्य गठन के बाद से ही ट्राॅमा सेंटर की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य गठन के 26 साल बाद भी ट्रामा सेंटर बनाने के प्रयास नहीं हुए। हालांकि इसकी घोषणा की गई। बाकायदा अप्रैल 2017 में भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंचे तत्कालीन मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में शामिल होकर ट्राॅमा सेंटर खोलने का दावा कर डेढ़ करोड़ रुपये मंजूर करने का वादा किया था।

आज तक ट्राॅमा सेंटर का पता नहीं है। ट्राॅमा सेंटर खोलने का विभागीय प्रस्ताव भी सरकारी फाइलों में धूल फांक रहा है और दुर्घटना में घायल अपनी जान बचाने के लिए हल्द्वानी, बरेली की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed