{"_id":"5d49b70e8ebc3e6d121500df","slug":"in-charge-secretary-did-the-inspection-of-poultry-in-bhatri-pithoragarh-news-hld351932873","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी सचिव ने किया भटेड़ी में मुर्गसी पालन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी सचिव ने किया भटेड़ी में मुर्गसी पालन का निरीक्षण
विज्ञापन
मूनाकोट विकास खंड के भटेड़ी गांव में मुर्गी फार्म का निरीक्षण करते प्रभारी सचिव।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव पेयजल, वन एवं पर्यावरण और जनपद प्रभारी सचिव अरविंद ह्यांकी ने विकासखंड मूनाकोट के दूरस्थ गांव भटेड़ी का भ्रमण किया। उन्होंने युवाओं द्वारा स्वरोजगार हेतु मुर्गी पालन कार्य की यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि मुर्गी पालन के क्षेत्र भटेड़ी गांव रोल मॉडल है।
एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की ओर से प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग के साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं के सहयोग से ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे मुर्गी पालन कार्य का प्रभारी सचिव ने बीते दिन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मुर्गी पालन में लगे युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने बताया कि भटेड़ी गांव में वर्तमान में कुल 27 मुर्गी पालन इकाइयां ग्रामीणों द्वारा संचालित की जा रही हैं। इनमें लगभग 45 हजार मुर्गियां हैं। सभी इकाइयों से मुर्गियां जिला मुख्यालय बाजार में बिक्री हेतु जाती हैं।
बताया कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी इस प्रकार के स्वरोजगार के कार्यों हेतु विभागीय स्तर पर कार्य कराए जा रहे हैं। प्रभारी सचिव ने बड़ालू में उद्यान विभाग की नर्सरी का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज जोशी, परियोजना प्रबंधक आईएलएसपी कुलदीप बिष्ट, नरेंद्र गोबाड़ी, राजेंद्र गोबाड़ी, अनिल सिंह, कुशल सिंह, लाल सिंह गोबाड़ी, हुकुम सिंह, समेत फेडरेशनों, समितियों के सदस्य मौजूद रहे।