फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Improving the working system: Rawat

कार्यप्रणाली में सुधार लाएं अधिकारी : रावत

Thu, 22 Nov 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Improving the working system: Rawat
पालिकाध्यक्ष का स्वागत करतीं महिला मोर्चा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

नगरपालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि वो अपने रवैये में सुधार कर लें। अधिकारी पिथौरागढ़ को महज सैर सपाटे के रूप में न लें। उन्होंने जन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने को भी कहा। रावत भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


घंटाकरण स्थित संपूर्णानंद पार्क में गुरुवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों का स्वागत किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने भी अधिकारियों को अपने रवैये में सुधार लाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पालिका को नगर में विकास के लिए राज्य सरकार से अधिकाधिक बजट उपलब्ध कराया जाएगा। अध्यक्ष रावत ने पालिका कर्मियों के साथ ही विद्युत, जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक कहा कि बेलगाम अफसरशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनका समाधान कराने के निर्देश दिए। वहां सभासद दीपा राणा, दिनेश कापड़ी, महेश चंद्र पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, दामोदर भट्ट, गणेश भंडारी, भगवती पुनेठा, भारती पांडेय, नीलम विश्वकर्मा, हेमा महर, देवी लाल वर्मा, अब्दुल हफीज राही समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed