{"_id":"585d5afc4f1c1b1864e3c56d","slug":"immediate-stop-damrikrn","type":"story","status":"publish","title_hn":"डामरीकरण का काम तत्काल रोकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डामरीकरण का काम तत्काल रोकें
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
घटिया डामरीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करते कुम्डार क्षेत्र के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खांकर से देवत कुम्डार तक सड़क पर इन दिनों किए जा रहे डामरीकरण की गुणवत्ता से क्षेत्र के लोग संतुष्ट नहीं हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही घटिया काम को तत्काल रोकने और जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि डामर को कम तापमान में बिछाया जा रहा है। डामर करने से पहले मानक के अनुसार न तो सड़क को चौड़ा किया गया और न सड़क के किनारे नालियों का ही निर्माण किया गया। सिर्फ धन खपाने के लिए सड़क पर डामर बिछा दिया जा रहा है। रघुवीर सिंह ने कहा कि दिसंबर में डामर बिछाने को लेकर आपत्ति भी की गई थी। क्योंकि इस समय तापमान कम रहता है और डामर सही तरीके से सेट नहीं होता। मांग की कि तत्काल डामर का काम रोका जाए और जब तक नालियों का निर्माण, सड़क का चौड़ीकरण और दीवारें नहीं बन जाती, तब तक डामर न बिछाया जाए।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि यदि अब भी डामर बिछाने का काम जारी रहा तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में रमेश कसनियाल, पुष्कर सिंह, दान सिंह ऐरी, कुशल सिंह, मुन्ना सिंह, अर्जुन सिंह, भूपाल सिंह आदि शामिल थे। अधिशासी अभियंता एनसी जोशी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे और गुणवत्ता की जांच करेंगे।
विज्ञापन