फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Illegal mining is being done to cheat Ramganga into Aanholaghat

आंवलाघाट में रामगंगा का सीना चीर हो रहा अवैध खनन

Sat, 27 Apr 2019 11:12 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 27 Apr 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining is being done to cheat Ramganga into Aanholaghat
आंवलाघाट में अवैध खनन में लिप्त जेसीबी। - फोटो : पिथौरागढ़
आंवलाघाट में रामगंगा का सीना चीर कर अवैध खनन किया जा रहा है। शनिवार को खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने आंवलाघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान बांस के पास एक टिप्पर (यूके 05-सीए-0522) को पकड़ लिया। खनन अधिकारी ने टिप्पर को पुलिस के हवाले कर दिया है तथा इसके चालक लक्ष्मण कुमार से पूछताछ की।
विज्ञापन


 खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 500 मीटर तक जेसीबी से नदी का सीना चीरा गया है। उसके निशान नदी तट पर साफ देखे जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन टिप्पर रेता भर कर गए हैं। अवैध खनन में सत्ताधारी एक नेता की संलिप्तता भी सामने आ रही है। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई को देखते हुए रसूखदारों के फोन खनन अधिकारी को घनघनाते रहे।
विज्ञापन


आंवलाघाट में रामगंगा से नगर और आसपास के गांवों के लिए लिफ्टिंग पेयजल योजना बनाई गई है। यहां बने पानी के कुओं के आसपास माफिया अवैध खनन में लगे हैं। इससे नगर में पानी की आपूर्ति तो प्रभावित हो ही रही है, साथ ही अवैध खनन से खतरा भी बना हुआ है। खनन विभाग ने किसी को कोई खनन पट्टा भी जारी नहीं है। इसके बावजूद जेसीबी से खनिज निकालकर उसे क्षेत्र के साथ ही नगर में भी बेचा जा रहा है। अवैध खनन की शिकायत कई बार जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से भी की गई लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घनघनाते रहे सत्ताधारी नेताओं के फोन
आंवलाघाट रामगंगा नदी में अवैध खनन की शिकायत पर पहुंचे खनन अधिकारी प्रदीप कुमार के पास रसूखदारों के फोन घनघनाते रहे। खनन अधिकारी ने कहा कि रामगंगा में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे पटवारी
रामगंगा में अवैध तरीके से हो रहे खनन की जानकारी राजस्व उपनिरीक्षक को भी नहीं है। मामला उपजिलाधिकारी तुषार सैनी के संज्ञान में आने पर उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक दिगंबर सिंह खोलिया को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। खोलिया ने बताया कि वे चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थे, इसके चलते पिछले 15-20 दिन से क्षेत्र में नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed