{"_id":"652d89429969d01420075ad4","slug":"if-you-cant-cradle-the-newborn-keep-it-in-the-cradle-and-not-in-the-dustbin-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-5842-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पाल नहीं सकते तो नवजात को कूड़ेदान में नहीं पालने में रखकर जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पाल नहीं सकते तो नवजात को कूड़ेदान में नहीं पालने में रखकर जाएं
Tue, 17 Oct 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
डीएम रीना जोशी को ज्ञापन सौंपती चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़। नवजात को कूड़ेदान में फेंकने की घटनाओं को देखते हुए घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी अनूठी पहल शुरू करने जा रही है। सोसाइटी का कहना है कि यदि बच्चों को पाल नहीं सकते तो उन्हें कूड़ेदान में नहीं पालने में रख जाएं। सोसाइटी ऐसे बच्चों का लालन-पालन करेगी।
आए दिन नवजात या अजन्मे भ्रूण के कूड़ेदान में फेंकने की घटनाओं के बाद चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने नवजात बच्चों के लिए पालना और बाल गृह शुरू करने का प्रस्ताव सोमवार को जिलाधिकारी के सामने रखा।
सोसाइटी कार्यकर्ता प्रेमा सुतेड़ी और गिरीश चंद्र ने कहा कि पिछले कुछ समय से पिथौरागढ़ में नवजात बच्चों को कूड़ेदान में फेंकने की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता बिना जानकारी अपने बच्चे को सुरक्षित पालने में छोड़ जाएं जिससे नवजात सुरक्षित रहें और इस तरह की अप्रिय और मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं न हों। जिलाधिकारी रीना जोशी ने इस पहल की तारीफ करते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
संस्था अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि नवजात बच्चों की सुरक्षा और अच्छे भविष्य के लिए संस्था कार्ययोजना तैयार कर रही है। इसके साथ ही रिसर्च प्रोग्राम के तहत इसको अभियान बनाया जाएगा।
....................