फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   If the road construction is not approved then there will be a fierce movement

सड़क निर्माण की स्वीकृति न मिली तो होगा उग्र आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
If the road construction is not approved then there will be a fierce movement
मूनाकोट के बेलतड़ी में 52वें दिन धरने पर बैठे बुजुर्ग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट(पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के बेलतड़ी गांव में 52वें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है। सरकार अगर सड़क की स्वीकृति चुनाव से पहले नहीं देती तो ग्रामीण 2022 में विधानसभा चुनाव का पूर्ण रुप से बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

अशोकनगर-बेलतड़ी मोटर मार्ग पर सौनगांव से आगे दो किमी हिस्से में 15 साल से काम न होने से नाराज ग्रामीण आंदोलन कर रहे है। मंगलवार को गांव के बुजुर्ग हरिदत्त और गोविंद भट्ट धरने पर बैठे। आंदोलनकारी माधव भट्ट ने कहा सड़क न होने से क्षेत्र का विकास रुक गया है। ग्रामीण सुख सुविधाओं के अभाव में पलायन कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क न होने से गांव में खाद्य सामग्री महंगी कीमतों में मिल रही है। सरकार जल्द सड़क की स्वीकृति कर पैसा रिलीज नहीं करती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हेमा भट्ट, ममता भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed