{"_id":"64e8e7f51c4c79a2e70e6c59","slug":"if-the-health-system-of-didihat-does-not-improve-then-there-will-be-fierce-movement-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3659-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट की स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट की स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन
Fri, 25 Aug 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सुधार की मांग को धरना देते लोग। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी डीडीहाट में तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन 10वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे विभिन्न जन संगठनों और लोगों ने कहा कि डीडीहाट की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। इस दौरान डीडीहाट नगर में जुलूस भी निकाला गया।
शुक्रवार को सीएचसी डीडीहाट में 10वें दिन गुरिल्ला संगठन, ग्राम प्रधान, टीम किशन भंडारी सहित कई अन्य संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दिया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने डीडीहाट बाजार में जुलूस निकाला। उन्होंने सीएचसी में डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को भरने की मांग की। डीडीहाट विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके किशन भंडारी ने विधायक बिशन सिंह चुफाल पर सीएचसी की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुफाल पिछले 25 साल से लगातार विधायक बन रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने का खामियाजा यहां की जनता भुगत रही है।
इस मौके पर विक्रम भाटिया, इंद्र सिंह खोलिया, मंजू डसीला, सुनीता कन्याल , लक्ष्मण सिंह, दान सिंह, दीपक वर्मा, होशियार सिंह, विक्रम जीत सिंह, पूजा दानू, नैन सिंह, डिगर सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रकाश बोरा, रविंद्र बोरा, ललित चुफाल सहित कई लोग मौजूद रहे।