फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   If need facility go to the district hospital 16 km away

सुविधा चाहिए तो 16 किमी दूर जिला अस्पताल जाओ

Fri, 06 Jul 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Fri, 06 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
If need facility go to the district hospital 16 km away
बड़ालू का अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह पटरी से उतर चुकी हैं। सीमांत में स्थित अस्पतालों में बार्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत मशीनें तो लगा दी, लेकिन तकनीशियन नहीं भेजे। ऐसे में लाखों रुपये की मशीनें जंग खा रही हैं। अस्पताल में सुविधा नहीं होने से लोगों को 16 किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 9.45 बजे अमर उजाला की टीम मूनाकोट विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ालू पहुंची। अस्पताल में स्टाफ कम होने से रात्रि में ड्यूटी करने वाले डॉ.अर्पित पुनेठा दुर्घटना में घायल बर्गतोली निवासी तारा चंद की मरहम पट्टी कर रहे थे। अस्पताल में पांच मरीज आ चुके थे। चिकित्साधिकारी डॉ. स्मृति बृजवाल मरीजों को देख रही थीं।
विज्ञापन


फार्मेसिस्ट आरडी कत्यूरा और आयुष विंग में कुछ दिन पहले आईं फार्मेसिस्ट नेहा जोशी महिला मरीज को दवा बांट रहीं थीं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी दवाएं मौजूद हैं। अस्पताल में लगभग दो दर्जन मरीज आते हैं। बरसात में यह संख्या बढ़ जाती है। अस्पताल में गर्भवती महिला की जांच और प्रसव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सरे कक्ष के ताले में लगा जंग
अस्पताल में एक्सरे मशीन का टेक्नीशियन नहीं होने से बंद कमरे के ताले में जंग लग चुका है। अस्पताल में पैथोलॉजी का सामान तो है, लेकिन स्टाफ न होने से वह भी खराब हो चुका है। अस्पताल में जांच की कोई सुविधा नहीं है। मरीजों के पास जांच के लिए दो विकल्प रहते हैं। या तो मरीज हर माह की पांच तारीख को लगने वाले कैंप का इंतजार करें या 16 किमी दूर जिला मुख्यालय जाकर इलाज कराएं।


बीएडीपी के तहत मिली एंबुलेंस
बड़ालू के अस्पताल में बीएडीपी के तहत एक एंबुलेंस मिली है। एंबुलेंस को पहुंचे तीन दिन हो गए हैं। अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में न ही ड्राइवर है न कोई टेक्नीशियन है। प्रभारी चिकित्साधिकारी के अनुसार इस एंबुलेंस में ईसीजी और पैथोलोजी की सुविधा मिलेगी। यह वाहन पूरे विकासखंड में घूमेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed