फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Husband shoots wife in Dadeldhura, Nepal

Pithoragarh News: नेपाल के डडेलधूरा में पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया

Tue, 14 Jan 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Husband shoots wife in Dadeldhura, Nepal
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के डडेलधूरा में पति-पत्नी के बीच उपजा विवाद पत्नी की मौत का कारण बन गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने बंदूक से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह बंदूक सहित भाग गया। घटना की सूचना पर नेपाल प्रहरी ने उसे जंगल से बंदूक सहित पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी के पास डडेलधूरा के अमरगढ़ी नगरपालिका-तीन, मल्लो पथरोड़ा गांव निवासी डंबर थापा (32) और उसकी पत्नी अस्मिता थापा (24) के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी को गोली मार दी और बंदूक सहित भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अस्मिता दम तोड़ चुकी थी। नेपाल प्रहरी के मुताबिक डंबर थापा अक्सर नशे में घर पहुंचता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। आवेश में आकर उसने पत्नी को बंदूक से गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed