{"_id":"5a96e0354f1c1b410b8bb932","slug":"hundreds-of-people-do-not-have-a-bank-account-and-insurance-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों लोगों के पास बैंक खाता और बीमा पालिसी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों लोगों के पास बैंक खाता और बीमा पालिसी नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
मनकटिया गांव में एक महिला को बैंक खाता सौंपते डीजीएम सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के हर नागरिक को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान तो चलाया जा रहा है, लेकिन नेपाल सीमा पर स्थित गांवों के लोग अब तक न तो बैंकिंग सेवाओं से जुड़ पाए हैं और न उन्होंने बीमा पालिसी को ही अपनाया है। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और निधि संस्था ने ग्रामीण बैंक के सहयोग से नेपाल सीमा के 13 गांवों में वित्तीय समावेशन परियोजना के तहत सर्वे किया। इसमें यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
सर्वे में यह तथ्य सामने आया कि नेपाल सीमा से सटे मनकटिया, जलतुरी, रूम, सकुन, दिगरा, मड़सौन, सलमगांव, बडारी, पंथ्यूड़ी, बिचखोली, चौड़ा, ध्याण और क्वीतड़ गांवों में 479 लोगों के पास कोई बैंक खाता नहीं है। 1215 लोग ऐसे मिले, जिनके पास डेबिट कार्ड उपलब्ध नहीं है। 1669 लोगों के पास कोई बीमा पालिसी नहीं है। दस साल से नीचे की 81 बालिकाओं का सुकन्या योजना में पंजीकरण ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
परियोजना के तहत 13 गांवों के 678 परिवारों के 2856 लोगों और 61 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में यह सर्वे किया गया। बाद में मनकटिया गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में नाबार्ड के उपमहाप्रबंधक विवेक सिन्हा और नाबार्ड के जिला प्रबंधक पुनीत नागर ने परियोजना की समीक्षा की। सिन्हा ने बताया कि वित्तीय समावेशन परियोजना देश में छह स्थानों पर चल रही है। पिथौरागढ़ जिले में मूनाकोट विकासखंड के मनकटिया क्षेत्र को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। सर्वे के बाद ग्रामीण बैंक ने 252 लोगों के बैंक खाते खोले, 80 लोगों को डेबिट कार्ड दिए। 40 लोगों के प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और 23 लोगों के प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के खाते खोले गए।
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक की वड्डा शाखा ने कुल 95 महिलाओं को बैंक से जोड़ा। इस मौके पर निधि संस्था के निदेशक डॉ. सुनील पांडे, ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष जोशी, वरिष्ठ प्रबंधक केएन जोशी, शाखा प्रबंधक हरीश पांगती, वित्तीय समावेशन प्रभारी प्रियंक खैनाल, राहुल कुमार, मोहन सिंह, पुष्कर सिंह आदि लोग थे।