फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hrkot, Malupati, Reetha will boycott elections

हरकोट, मालूपाती, रीठा वाले चुनाव बहिष्कार करेंगे

Fri, 23 Dec 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Fri, 23 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Hrkot, Malupati, Reetha will boycott elections
मुनस्यारी में एसडीएम को चुनाव बहिष्कार संबंधी पत्र देते हरकोट गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

स्वीकृति मिलने के बावजूद हरकोट-पापड़ी-भराड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से नाराज ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। हरकोट, मालूपाती, रीठा, मटेना और पापड़ी गांव के लोगों की बैठक के बाद प्रभारी एसडीएम खुशाल राम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।

विज्ञापन


हरकोट के प्रधान खुशाल सिंह ज्येष्ठा ने बताया कि यह सड़क 2010 में मंजूर हो गई थी। तब से सड़क का निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर लगातार विभाग के साथ पत्राचार किया गया, लेकिन लोनिवि ने सड़क का काम शुरू करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण के लिए 74.40 लाख रुपए की राशि भी जारी कर दी थी। वन भूमि के निस्तारण संबंधी रिपोर्ट भी लोनिवि को मिल चुकी है।
विज्ञापन


इसके बावजूद क्षेत्र की चार हजार आबादी को यातायात सुविधा से वंचित रखने का षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार गांव का कोई भी व्यक्ति मतदान नहीं करेगा। ज्ञापन देने वालों में पापड़ी की प्रधान दमयंती देवी, सरपंच राजू सेमिया, चंद्र सिंह गिरी, त्रिभुवन मेहरा, हयात सिंह मेहरा, बसंत कुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed