फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Houses burn in Dharchula

गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, सेना बुलाई

Mon, 23 May 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 23 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Houses burn in Dharchula
धारचूला में जला मकान - फोटो : अमर उजाला

धारचूला (पिथौरागढ़)। सोमवार को एक मकान में रसोईगैस का सिलेंडर फटने से आग लग गई। बीच बाजार में हुई आग की घटना से भारी अफरातफरी मच गई। प्रशासन ने आग बुझाने के लिए सेना की मदद मांगी। सेना के 28 जवानों और एनएचपीसी के फायर ब्रिगेड की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति झुलस गया।

विज्ञापन


नगर के जीआईसी रोड में स्थित राजीव खर्कवाल के मकान में पार्वती देवी का परिवार किराए में रहता है। सोमवार दोपहर 12 बजे पार्वती देवी  खाना बना रही थी कि अचानक गैस सिलेंडर से आग की लपटें उठने लगी। इससे पार्वती देवी घबरा गई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान में चपेट में ले लिया। पास पड़ोस के लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी और आग बुझाने का खुद प्रयास किया।
विज्ञापन


उसी बीच सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आग और ज्यादा भड़क गई। सिलेंडर फटने से आग बुझाने का प्रयास कर रहा नेपाल निवासी जय सिंह झुलस गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की सूचना पाते ही उपजिलाधिकारी संतोष पांडे ने सेना को सहायता के लिए बुलाया। तहसीलदार आईबी मल्ल, थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज, राजस्व निरीक्षक सदर हुकुम धामी घटनास्थल पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने के लिए पूरी मशक्कत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की कुमाऊं स्काउट्स के कमांडिंग ऑफीसर एलएम मिश्रा के निर्देश पर तीन जेसीओ और 25 जवानों के दल को लेकर सूबेदार मेजर पीतांबर भट्ट साजोसामान के साथ आग को बुझाने मौके पर पहुंचे। सेना के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर एनएचपीसी के फायर ब्रिगेड की मदद से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। इससे गल बगल के पांच गरीब परिवारों के मकान चपेट में आने से बच गए। अन्यथा स्थिति कई गुना ज्यादा गंभीर हो सकती थी। आग पर काबू पाने तक पीड़िता पार्वती देवी के घर का सारा सामान जल चुका था। 

सूबेदार मेजर ने बताया कि राहत कार्य में एक वाटर बैगर, स्ट्रीट बैरल, सात स्ट्रिंग गूजर, पांच फॉयर हुक, दस फायर ब्रिगेड का उपयोग किया गया। घटना की सूचना पाकर एसएसबी के कमांडिंग आफीसर राजेश ठाकुर, सहायक सेनानी पीएन सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पीड़ित पार्वती देवी के पति का विगत वर्ष 15 सितंबर को दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

वह तीन बच्चों का भरण पोषण मजदूरी करके कर रही है। पीड़िता की सास लक्षिमा देवी ने कहा कि उनके पुत्र के जनधन बीमा का चेक भी शुक्रवार को ही मिला था जो आग में जल गया है। परिवार के पास शरीर में पहने कपड़ों के लावा कुछ भी नहीं बचा है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित सहायता मिलनी चाहिए। आग बुझाने में हरीश गुंज्याल, गोविंद जोशी, हिमांशु नबियाल, विरेंद्र सिंह, अजय कुमार, सूप सिंह, राशिद आदि युवाओं ने सहयोग किया। 


धारचूला। नगर में आज हुई आग की भीषण घटना के समय फायर स्टेशन की कमी खली। यहां पर फायर स्टेशन के निर्माण का काम तो चल रहा है लेकिन उसके निर्माण की गति बेहद धीमी है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि अब अगला आंदोलन फायर स्टेशन की स्थापना के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि फायर स्टेशन बना होता तो तत्काल आग पर काबू पा लिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed