{"_id":"68769b2770e9b7707509fdfd","slug":"hoteliers-in-pithoragarh-against-increasing-license-tax-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-130270-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में होटल व्यवसायी लाइसेंस कर बढ़ाने के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में होटल व्यवसायी लाइसेंस कर बढ़ाने के खिलाफ
Tue, 15 Jul 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम पिथौरागढ़ की मेयर को ज्ञापन देते होटल व्यवसायी।
पिथौरागढ़। नगर निगम पिथौरागढ़ के अंतर्गत होटलों का लाइसेंस कर पूर्ववत रखे जाने की मांग करते हुए पिथौरागढ़ होटल एसोसिएशन ने मेयर को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन का कहना है कि पिछड़े, सीमांत और नए बने पिथौरागढ़ नगर निगम को नैनीताल, देहरादून जैसे विकसित पर्यटक स्थलों की श्रेणी में रखा जाना उचित नहीं है।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट का कहना है कि पिथौरागढ़ पर्यटन के लिहाज से काफी पिछड़ा इलाका है। आदि कैलाश और ओम पर्वत जाने वाले अधिकतर यात्री चौकोड़ी होते हुए धारचूला या टनकपुर से सीधे धारचूला जा रहे हैं। ऊपर से सीमांत का होटल व्यवसाय आपदा की मार झेल रहा है। ज्यादातर बेरोजगार युवकों ने बैंक से लोन लेकर व्यवसाय शुरू किया है। ऐसी परिस्थितियों के बीच नगर निगम पिथौरागढ़ ने होटलों का लाइसेंस कर बढ़ा दिया है।
भट्ट ने कहा कि इसके चलते होटल व्यवसायियों को और अधिक आर्थिक बोझ से जूझना पड़ेगा। होटल एसोसिएशन ने महापौर कल्पना देवलाल से नगर निगम क्षेत्र के होटलों का लाइसेंस शुल्क नहीं बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल, राम सिंह, पवन जोशी, देवेंद्र बिष्ट आदि होटल व्यवसायी शामिल थे।