फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   hospital

महिला अस्पताल में तीन दिन तक नहीं हुई सफाई

Wed, 23 Sep 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Sep 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
चारों तरफ डेंगू की दहशत फैली हुई है। ऐसे में सरकारी महकमे ही लापरवाह बने हुए हैं। थल के राजकीय महिला अस्पताल में तीन दिन तक सफाई नहीं हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जिस सफाई कर्मचारी को महिला अस्पताल की सफाई की जिम्मेदारी दी गई है वह अवकाश में चला गया था। सफाई कर्मचारी की कोई अन्य व्यवस्था न होने से तीन दिन के भीतर प्रसव के लिए आई महिलाओं को जिला अस्पताल और डीडीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। बताया गया कि तीन दिन में यहां प्रसव के लिए तीन महिलाओं को वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

महिला उत्थान कार्यक्रम के तहत वर्ष 2003 में खोले गए इस अस्पताल में डॉक्टर मात्र छह माह तक ही तैनात रहा। अस्पताल में फार्मेसिस्ट भी नहीं है। मात्र दो एएनएम के सहारे चल रहे अस्पताल से अब एक एएनएम का भी तबादला हो गया। अब अस्पताल में भारी अव्यवस्था होने लगी है। अस्पताल में रोज सफाई की जरूरत होती है, लेकिन सरकार ने सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी की अतिरिक्त ड्यूटी महिला अस्पताल में लगाई जाती है, यदि वह कहीं काम में व्यस्त हो गया या फिर अवकाश पर चला गया तो अस्पताल में सफाई व्यवस्था बंद हो जाती है। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. केएस अधिकारी का कहना है कि स्टाफ की तैनाती का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed