{"_id":"63629f540afae41cbb74960a","slug":"horticulture-and-fruit-damage-due-to-hail-pithoragarh-news-hld48070388","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से बागवानी और फलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से बागवानी और फलों को नुकसान
विज्ञापन
कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव में हुई ओलावृष्टि के बाद खेत बर्फ की तरह सफेद हो गए हैं जिससे फस?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी/पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई ओलावृष्टि से बागवानी और फलों को काफी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार देर शाम इतनी ओलावृष्टि हुई कि बुधवार सुबह तक ओले पिघले नहीं थे। लोगों ने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
सीमांत जिले के कनालीछीना, गुड़ौली, सतगढ़, सिरोली, अस्कोड़ा, सुरोण, डुंगरी, सिरोली सहित कई हिस्सों में मंगलवार रात भारी ओलावृष्टि हुई जिससे खेतों में बोई गई जौं, गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। सर्वाधिक नुकसान मौसमी फल माल्टा, नीबू, संतरा, चूख के अलावा पालक, धनिया और अन्य सब्जियों को पहुंचा है।
किसानों का कहना है कि बेमौसमी ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। मड़मानले, भौंतड़ी क्षेत्र में भी ओलों की मार से माल्टा, संतरा पूरी तरह से नष्ट हो गया है। जितेंद्र धामी ने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। गुड़ौली गांव के प्रधान सूबे.जगदीश चंद्र पांडेय ने बताया कि ओलावृष्टि से सब्जियां और फल नष्ट हो गए हैं। डीडीहाट के एसडीएम भगत सिंह फोनिया का कहना है कि नुकसान का जल्द ही आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर नाचनी क्षेत्र में ओलावृष्टि, बारिश, अंधड़ से सब्जी और फल उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है। दो घंटे तक हुई ओलावृष्टि से होकरा, गौला, खोयम, देकुना, सैणराथी, क्वीटी, किमखेत, तेजम, बोरगांव, भैसखाल, नाचनी, गट घोरगाड़ी, धामी फल्याटी, रिगुनिया, नापड़, तल्ला भैसकोट हुपली, कोटयूड़ा आदि गांवों में नुकसान हुआ है। शीतकालीन सब्जियों की नर्सरियां, रोपित पौध और तैयार हुईं फसलें खराब हो गई हैं।
रिगुनिया के प्रगतिशील किसान त्रिलोक सामंत ने बताया कि 20 नाली भूमि में बोई गोभी, ब्रोकली, मूली, प्याज, पत्तीदार सब्जियों के साथ पपीते के 59 पेड़ और तीन पॉलीहाउस बर्बाद हो गए हैं। 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
दो दिन तक रामलीला बंद
नाचनी (पिथौरागढ़)। ओलावृष्टि, बारिश और अंधड़ से नाचनी में रामलीला का मंच ध्वस्त हो गया है। दर्शकदीर्घा में तालाब बन गया है जिसके बाद कमेटी ने दो दिन तक रामलीला बंद रखने का निर्णय लिया है। संवाद
बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से बागवानी और फलों को काफी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन को नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। -भाष्कर कापड़ी, किसान ग्राम पंचायत सतगढ़।
ओलावृष्टि से मौसमी फल माल्टा, नारंगी, चूख, नीबू सहित सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन को नुकसान का आकलन कर मुआवजा देना चाहिए। -गणेश दत्त कापड़ी, किसान, कंचनपुर सतगढ़।